फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा के सिडको चौक पर बेकाबू ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सांबा के सिडको चौक के पास सड़क हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सड़क विस्तारीकरण और पुल निर्माण के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग सिकुड़ गया है। इससे आए दिन वहां सड़क हादसे हो रहे हैं। शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्राला नियंत्रण खोकर सड़क से कई मीटर दूर जा गिरा। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, जबकि एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सांबा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से पहले उसे एम्स ले जाया गया और बाद में अमृतसर के लिए अस्पताल भेज दिया गया। घायल युवक की पहचान साहिल जम्वाल निवासी रैपर कैंप सांबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें