सांबा। बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को सांबा के नड्ड क्षेत्र में पार्टी के विस्तार के लिए जनसम्पर्क अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पार्टी के राज्य प्रभारी सुनील मजोत्रा और जिला प्रधान दविंदर हंस ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को घर घर तक ले जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच सरदारी लाल, दत्ता राम, बलदेव राज, सुरिंदर पाल, बबलु, बंसी लाल और अन्य पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।