सांबा। सांबा पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी पर जम्मू-कश्मीर पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत मामला दर्ज कर उसे जिला जेल कुपवाड़ा भेज दिया।
कुख्यात अपराधी की पहचान महबूब अख्तर निवासी डूडला, बसोहली जिला कठुआ मौजूदा निवासी बाड़ी ब्राह्मणा के रूप में हुई है। जिला मजिस्ट्रेट से औपचारिक हिरासत आदेश प्राप्त करने के बाद आरोपी पर पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया। उस पर जिला कठुआ, जिला सांबा, जिला रियासी और जिला जम्मू के विभिन्न थानों में 19 मामले दर्ज थे।