सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा में पुलिस की सरोर अड्डे में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने सोमवार को सरोर अड्डा क्षेत्र में दबिश देकर दर्जनभर मोटरसाइकिल जब्त किए थे और लगभग पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। दूसरे दिन पुलिस ने सरोर अड्डा क्षेत्र से हिरासत में लिए लोगों पर अवैध रूप से रखे गए मोटरसाइकिल और फरार तस्करों को लेकर पूछताछ की।