विजयपुर। जख क्षेत्र में बीती रात एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोर दुकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार सुनील कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी जख ने पुलिस स्टेशन विजयपुर में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि चोरों ने उनकी दुकान जय लक्ष्मी ज्वेलर्स के ताले तोड़कर दुकान में रखे लगभग 100 ग्राम सोना, 3 किलोग्राम चांदी तथा कुछ कीमती लकी स्टोन्स चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन विजयपुर की टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंची। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी। डीएसपी अरुण सिंह ने बताया कि विजयपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद