फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाया, आरोपी गिरफ्तार<bha>;</bha> सामान बरामद

Tue, 24 Feb 2026 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। पुलिस ने चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उससे चोरी का सामान बरामद किया है। सतीश चंद्र पुत्र दीवान चंद निवासी विजयपुर जिला सांबा ने पुलिस स्टेशन विजयपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 22 फरवरी को महिंद्रा पिकअप गाड़ी में अज्ञात लोगों ने श्मशानघाट शिव नगर विजयपुर से लोहे का गेट चोरी कर लिया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस स्टेशन विजयपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस दौरान विजयपुर पुलिस टीम ने लगातार कोशिशों के बाद आरोपी मुकेश कुमार पुत्र हरि चंद निवासी धायंसर कार्थोली तहसील बाड़ी ब्राह्मणा जिला सांबा को गिरफ्तार कर उससे चोरी का लोहे का गेट बरामद कर लिया। पुलिस ने चोरी में शामिल महिंद्रा पिकअप गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेके21के-0399 को भी बरामद कर जब्त कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें