विजयपुर। सांबा पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र में एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे 6.40 ग्राम हेरोइन और एक वजन तौलने की मशीन बरामद की है। टीम ने एम्स रेजिडेंस कॉम्प्लेक्स विजयपुर के पास रख बरोटियां रोड पर नाका चेकिंग के दौरान नशा बरामद किया। महिला की पहचान सोमा बीबी पत्नी जमात अली निवासी रख बरोटियां तहसील विजयपुर जिला सांबा के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर तस्करी का सामान और वजन तौलने की मशीन भी जब्त कर ली है। संवाद