फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने 7.85 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े तीन नशा तस्कर

Mon, 16 Feb 2026 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। सांबा पुलिस ने विजयपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 7.85 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस टीम ने श्मशानघाट, राख बरोटियां विजयपुर के पास तारापुर में चेकिंग नाके के दौरान बलेनो कार को चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान कार सवार तीन लोगों से 7.85 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान शाहिद शफीक पुत्र शफीक अहमद निवासी कुपवाड़ा टंगडार, यूनिस रफीक पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी रावलपुरा गुलजार पुरा जिला श्रीनगर और कामरान फारूक पुत्र फारूक अहमद निवासी गुलशन नगर नौगाम जिला श्रीनगर के रूप में हुई है। विजयपुर थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सामान और गाड़ी जब्त कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें