फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विजयपुर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विजयपुर क्षेत्र में शिव भक्त पुजा अर्चना करते
विज्ञापन
विजयपुर। क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के राया, चांग, सुचानी, वगुना, पाटी, नथवाल, गुड़ा सलाथिया, वदवाल, गरवाल, गुड़ा मोड, थलोडी में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई थी। सभी मंदिराें में हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। विजयपुर बाजार और आसपास के मंदिरों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां भारी पुलिस बल तैनात रहा। शहर के शिवालयों में शनिवार रात 12 बजे से ही भक्तों का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया था। मंदिर प्रबंधन में जिला प्रशासन ने विशेष तैयारी की थी। इस मौके पर मंदिर में भंडारों का आयोजन किया गया। लोगों ने बढ़चढ़ कर प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें