विजयपुर गणतंत्र दिवस की रिहर्सल करते
विजयपुर। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को प्रिंसिपल और तहसीलदार की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। उन्होंने एकता, देशभक्ति और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति सम्मान दिखाया। यह रिहर्सल गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को सुचारु तरीके से आयोजित करने और छात्रों में जिम्मेदारी, अनुशासन व संविधान के प्रति सम्मान की भावना पैदा करने के लिए आयोजित किया गया था। गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि एसडीएम विजयपुर संदीप दुबे होंगे। संवाद