विजयपुर। सफाई कर्मचारी पिछले दो सप्ताह से लगातार अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर काम छोड़ो हड़ताल पर हैं। इस वजह से लगातार शहर में कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। सोमवार को भी सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि जल्द से जल्द सफाई कर्मचारी यूनियन की जायज मांगों को पूरा किया जाए।