विजयपुर। नगरोटा-कमीला मार्ग की खस्ता हालत से लोग काफी परेशान हैं। क्षेत्र के दलीप कुमार, अजय शर्मा, प्रेम चंद, मदन लाल आदि लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। इससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि इस मार्ग पर तारकोल डाला जाए और मरम्मत की जाए।