विजयपुर। निस्वार्थ सेवा मिशन ने रविवार को जरूरतमंद विधवा महिला की मदद की। करीब तीन महीने का राशन, 2100 नगद, पंखा, एलईडी बल्ब, बच्चों के लिये कॉपी पेन, रस की पेटी तथा घर में काम आने वाला अन्य सामान दिया गया। इस मौके पर मिशन के संस्थापक एस राज कपूर सहित सभी सदस्यों ने अपना योगदान दिया।