विजयपुर। दुबे बिरादरी की मेल सलमेरी में बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। बिरादरी के सदस्यों ने बताया कि इस बार मेल 12 मई को 17 माइल्स (सलमेरी) स्थित दाती देव मंदिर में आयोजित की जा रही है। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। विशेष पूजा-अर्चना व भंडारे की तैयारियां जोरों पर हैं।
बिरादरी के वरिष्ठ सदस्यों ने सभी से निवेदन किया है कि मां दाती का आशीर्वाद प्राप्त करें और मेल को सफल बनाएं।