विजयपुर। बाड़ी ब्राह्मणा में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इस मौके पर 13वीं बटालियन एनडीआरएफ, जम्मू-कश्मीर और निजी कंपनी के सहयोग से मॉक ड्रिल की गई। यह मॉक ड्रिल सहायक कमांडेंट प्रवीन सिंह की देखरेख में आयोजित की गई।