अरनिया। अरनिया थाने के तहत कस्बे के वार्ड नंबर 13 में मोटर पंप चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजकुमार पुत्र संसार चंद ने बताया कि शनिवार सुबह खेतों में पहुंचे। मौके पर देखा की मोटर पंप चोरी हो गया है। उन्होंने बताया कि आस पड़ोस में पता करने के बावजूद चोरों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को इस संदर्भ में सूचित कर दिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। मैदानी क्षेत्र में धुंध के चलते चोरियों की वारदात बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि पुलिस को चोरों पर शिकंजा कसना चाहिए। संवाद