यूनियन के सदस्यों का हार पहराकर स्वागत करते कर्मी।
- फोटो : bishnah news
बिश्नाह। कस्बे में भी सफाई कर्मचारियों ने कचरा उठाने का कार्य शुरू कर दिया है। बड़े पैमाने पर सफाई कर दी गई। इस मौके पर शहर वासियों ने पिछले 20 दिन से जमा हुए कचरे की समस्या से निजात पाई है। सोमवार सुबह श्रीनगर से लौटे सफाई कर्मचारियों का यूनियन के सदस्यों ने हार पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बैठक में कुछ अहम फैसले लिए हैं। इससे आने वाले दिनों में सफाई कर्मचारियों को राहत मिलेगी। इस मौके पर शहर वासियों ने हड़ताल खत्म होने का स्वागत किया है।