फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पोक्सो एक्ट के आरोपी की संपत्ति कुर्क, नोटिस चस्पा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। पुलिस स्टेशन रामगढ़ की तरफ से पोक्सो एक्ट के तहत फरार आरोपी के घर के बाहर संपत्ति कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामगढ़ पुलिस की तरफ से सुनील कुमार निवासी करियाल खुर्द को 30 दिन के अंदर न्यायालय में उपस्थित होने के लिए सार्वजनिक सूचना दी गई थी। ढोल बजाकर भी आरोपी के गांव में सूचना दी गई। आरोपी सुनील कुमार पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी के खिलाफ 20 जून 2025 को न्यायालय की तरफ से गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इसके बावजूद भी आरोपी न्यायालय या फिर पुलिस स्टेशन में उपस्थित नहीं हुआ। इसके चलते सार्वजनिक सूचना के तहत अगले 30 दिन में आरोपी के न्यायालय में उपस्थित न होने पर उसकी संपत्ति को कुर्क कर दिया जाएगा। इस मौके पर पुलिस ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि आरोपी के बारे में कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें