फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एससी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर धर्मेंद्र कुमार का स्वागत

विज्ञापन
 एससी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर धर्मेंद्र कुमार का स्वागत करते बार एसोसिएशन के सदस्य। - फोटो : bishnah news
विज्ञापन
बिश्नाह। भाजपा की तरफ से एससी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष डीडीसी बिश्नाह धर्मेंद्र कुमार को चुना गया है। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। फूल मालाएं पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। बिश्नाह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट डीके सिंह ने बड़ी जिम्मेवारी के लिए डीडीसी धर्मेंद्र कुमार की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि बिश्नाह देहात क्षेत्र से भाजपा की तरफ से धर्मेंद्र कुमार के कंधों पर प्रदेश की जिम्मेदारी दी है। इससे भाजपा को प्रदेश के साथ-साथ बिश्नाह क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा की ओर से बतौर डीडीसी बिश्नाह का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आज भी वह भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें