फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। संदिग्ध परिस्थितियों में 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार परविंदर कुमार पुत्र मनोहर लाल निवासी तलहाड़ एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह घर से 500 मीटर की दूरी पर पहुंचा तो उसे घबराहट शुरू हो गई। वह मोटरसाइकिल को रोकने के लिए कहता है। इसके बाद वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। बाइक चालक ने तुरंत उसके घर वालों को सूचित किया।इसके बाद परविंदर कुमार को अरनिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया। अरनिया पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें