फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 21.26 ग्राम हेरोइन के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। नशे के खिलाफ अभियान के तहत बिश्नाह पुलिस ने 21.26 ग्राम हेरोइन के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चंद्र कुमार निवासी महमूदपुर, बिश्नाह से 10.28 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सख्ती से पूछताछ किए जाने पर आरोपी चंद्र कुमार ने अपने सगे भाई गुलशन कुमार के हेरोइन के व्यापार में संलिप्त होने के बारे में भी बताया। पुलिस ने गुलशन कुमार को पकड़ा तो उसके कब्जे से 10.98 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं के चलते मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अनुसार दोनों भाइयों को गांव जिंदड़ खुर्द से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें