फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बंद पड़ी फैक्ट्री में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र के फेस नंबर 3 में पिछले 2 साल से बंद पड़ी एक फैक्ट्री में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। जानकारी के अनुसार लोहे का सामान बनाने वाली एक फैक्ट्री पिछले 2 साल से बंद पड़ी हुई है। जिसमें अक्सर नशेड़ियों का आना जाना लगा रहता है। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक फंदे से लटक रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जीएमसी जम्मू भेज दिया है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें