अरनिया। क्षेत्र की सुहागपुर कॉलोनी से किसान की गाय चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जनक राज ने बताया कि रोजाना की तरह सड़क किनारे खेत के पास मवेशियों को बांधा था। इसमें एक गाय भी थी। उन्होंने बताया कि सुबह उठकर मवेशियों के पास पहुंचा तो देखा कि गाय गायब थी। तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया है। पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई।