फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पत्थरबाजी और जेसीबी जलाने के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने पथरबाजी और जेसीबी जलाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बलोल खड्ड में तकरीबन 5 महीने पहले पुलिस पर पथरबाजी और जेसीबी जलाने के मामले में सिद्दिक अहमद और मोहम्मद आलम निवासी बलोल खड्ड पर मामला दर्ज किया गया था। पिछले 5 महीने से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी इलाके में आए हुए हैं। पुलिस ने दोनों को बलोल खड्ड से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें