बिश्नाह। गुरु रविदास सभा बिश्नाह की कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए मदनलाल थापा को चुना गया है। इस मौके पर कुल डेढ़ सौ लोग मौजूद रहे। गुरु रविदास सभा की नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया है। नई कमेटी के सदस्यों में मदनलाल थापा अध्यक्ष, रमेश बवोरिया प्रेसिडेंट, संदीप डिगरा जनरल सेक्रेटरी, सोमदास कैशियर नियुक्त किए गए हैं। इस मौके पर अध्यक्ष मदनलाल थापा ने सभा के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सभा द्वारा उन्हें दी गई जिम्मेदारी वह बखूबी निभाएंगे।