नौशेरा। कस्बे के वार्ड 13 में डिग्री कॉलेज को जाने वाले सड़क की खस्ताहालत से लोग परेशान हैं। सड़क पर पानी एकत्रित होने के कारण और भी परेशानी होती है। स्थानीय निवासी विक्की चौधरी, हरविंद्र सिंह नागरा, राज कुमार, संजय आदि ने बताया कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दे और मरम्मत करवाए। इस संबंध में पूर्व पार्षद वार्ड 13 ने बताया कि जनशक्ति विभाग की मुख्य पाइप लीक होने के कारण सड़क पर पानी इकट्ठा हो जाता है।