राजोरी। जिले के देओली स्कूल में समाजसेवी अंकुश वर्मा ने जरूरतमंद बच्चों को किताबें, कॉपियां, जूते तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। बच्चों को शिक्षा सामग्री मिलने पर उनमें खासा उत्साह देखने को मिला। कई बच्चों ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण उन्हें पढ़ाई से जुड़ी आवश्यक चीजें जुटाने में कठिनाई होती थी, लेकिन इस मदद से उन्हें आगे पढ़ने की प्रेरणा मिली है।