राजोरी। शहर के अल्फा गेट क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में घायल युवक मोहम्मद आसिफ निवासी मखु लद्धोर ने उपचार के दौरान जम्मू में दम तोड़ दिया। बता दें कि आसिफ शनिवार को बाइक पर कहीं जा रहा था कि राजोरी के अल्फ़ा गेट के पास उसकी बाइक तेज़ गति के कारण सामने से आ रहे एक वाहन को रास्ता देते समय सड़क पर ही पलट गई। हादसे में मोहम्मद आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सेना के जवानों ने अस्पताल पहुंचाया था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हेलिकॉप्टर से जम्मू भेजा गया था। वहीं रविवार को घायल आसिफ ने उपचार के दौरान जम्मू के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में दम तोड़ दिया। आसिफ की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है और उसके परिवार कर रो-रो कर बुरा हाल है।