फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पशु तस्करी के तीन प्रयास विफल, 14 गोवंश बचाए, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पुलिस ने चिंगस और कालाकोट क्षेत्रों में तीन अलग-अलग घटनाओं में 14 गोवंशों को बचाया है। चिंगस क्षेत्र में दो मामले दर्ज किये गए हैं। इस दौरान केरी क्षेत्र में नाके के दौरान दो वाहनों को रोका गया। टाटा मोबाइल वाहन में बिना वैध अनुमति के 7 गोवंशों को ले जाया जा रहा था। चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। दूसरे मामले में सासलकोट रोड पर वाहन को रोका गया। उसमें बिना वैध अनुमति के 5 गोवंश पाए गए। उधर कालाकोट क्षेत्र मे पोठा में लगाए नाके के दौरान एक तस्कर को पकड़ा गया। उसकी पहचान मोहम्मद मुश्ताक निवासी बरसाला कोटरंका के रूप में हुई है। आरोपी दो गोवंशों को पैदल राजोेरी की ओर ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें