राजोरी। थन्नामंडी पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल कर 17 गोवंशों को मुक्त करवाया। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसएचओ थन्नामंडी के नेतृत्व में पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान एक वाहन को रोका और तलाशी में 17 गोवंश लदे मिले। इन्हें बिना किसी वैध परमिट या कानूनी दस्तावेज के ले जाया जा रहा था। तस्कर की पहचान मोहम्मद असलम निवासी नगरोटा को गिरफ्तार किया है। वाहन भी जब्त कर लिया गया।