फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजोरी में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। जिले में पहाड़ी जनजाति एसटी फोरम के बैनर तले श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सभी धर्मों के लोगों ने एकजुटता का परिचय दिया। यह सभा बलिदान स्तंभ (शहीद स्मारक) पर हुई, जिसमें पाकिस्तान द्वारा की गई भीषण गोलाबारी में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। समारोह के दौरान दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित लोगों ने भारतीय सेना के साहस और बलिदान के प्रति अपना अटूट सम्मान व्यक्त किया। फोरम के सदस्यों ने भारतीय सेना पर गर्व व्यक्त किया और पाकिस्तानी आक्रमण का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना की कड़ी और मुंहतोड़ प्रतिक्रिया की सराहना की। श्रद्धांजलि समारोह में बलिदानियों और पीड़ितों को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें