राजोरी। राजोरी-जम्मू हाईवे पर स्थित अंद्रेला क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक सड़क हादसे में 2 बाइक सवार युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दो युवक मोहम्मद सफीर निवासी छवा राजोरी और सुरिंदर कुमार निवासी नाबण राजोरी नौशेरा से राजोरी की ओर आ रहे थे। रास्ते में दोनों अंद्रेला गांव को जाने वाली लिंक रोड की ओर चले गए। आगे निर्माणाधीन पुल का एक भाग न होने से नीचे नदी में जा गिरे। स्थानीय लोगो ने दोनों को जीएमसी राजोरी पहुंचाया। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।