राजोरी। शहर के ठेकेदार पर जम्मू के बठिंडी में हुए हमले की पीर पंजाल कॉन्ट्रेक्टर्स एसोसिएशन ने निंदा की है। उन्होंने अधिकारियों से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने शहर में आपराधिक तत्वों के बढ़ते प्रभाव से निपटने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स के गठन की भी मांग की। एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि इस घटना ने निवासियों और व्यापारिक समुदायों के बीच व्यापक चिंता पैदा कर दी है।