फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हेड कांस्टेबल मुश्ताक अहमद की चौथी मंजिल से गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। उपजिले के बेहरा गांव स्थित जम्मू कश्मीर आर्म्ड पुलिस 6 बटालियन के हेड क्वार्टर में तैनात हेड कांस्टेबल मुश्ताक अहमद की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मंगलवार की शाम वह अपनी बटालियन में थे। वे अपने कपड़े चौथी मंजिल पर सुखने के लिए फैलाए थे। अचानक तेज बारिश होने लगी। वे कपड़ों को लेने के लिए चौथी मंजिल पर गए। अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उन्हें मेंढर उपजिला अस्पताल लाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद उनके शव को बटालियन हेड क्वार्टर लाया गया। साथियों ने सलामी देने के बाद शव को उनके पैतृक गांव श्रीनगर के निशातबाग भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें