जल शक्ति विभाग के ट्यूबवेल के कमरे का टूटा मिला ताला
रामगढ़ । गांव कोटली मटकालीया में मंगलवार सुबह गांव के साथ में बनीं दातीयो के स्थान पर मंदिर में रखे तांबे के बर्तन चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने तांबे के पांच महंगे बर्तनों को उठा लिया। एक बर्तन की कीमत 30 से 40 हजार रुपये बताई जा रही है। सुबह जब गांव के लोगों ने मंदिर का मुख्य दरवाजा खुला देखा और कमरे के अंदर पहुंचे तो वहां रखे सारे बर्तन बिखरे हुए मिले और तांबे के बर्तन वहां नहीं थे। वहीं जल शक्ति विभाग में लगे ट्यूबवेल के कमरे का ताला भी टूटा हुआ मिला और अंदर से महंगा समान चोरी था। लोगों ने रामगढ़ पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। गांव के लोगों ने बताया कि इस चोरी को रात करीब 1:00 से 3:00 बजे तक अंजाम दिया गया है।