रामगढ़ । क्षेत्र में शनिवार शाम को तूफान से बीएसएनल का टावर गिरने से तीन घरों को नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों ने बीएसएनएल विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने मांग की है कि इस टावर को हटाया जाए। लोगों ने कहा कि जब टावर गिरा तो बच्चे घरों के अंदर थे। अगर बाहर खेल रहे होते तो बड़ा नुकसान हो जाता। कस्बे के लोगों ने कहा कि इस टावर को यहां से हटाया जाए। कस्बे से कहीं दूर लगाया जाए। तूफान से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। रामगढ़ क्षेत्र के दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे रहे।