रामगढ़। रामगढ़ क्षेत्र के स्वांखा में देर रात ग्रामीणों ने बिजली घर पर ताला जड़ दिया। एक घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। बाद में पहुंची पुलिस ने ताला खुलवाया और बिजली बहाल की।
ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गांव में बिजली न के बराबर आ रही है। बिजली न होने के चलते घरों में पीने का पानी भी नहीं आ रहा है, जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से बुरा हाल हो गया है। बिजली समस्या से नाराज ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया और बिजली घर पर ताला जड़ दिया। बाद में सूचना पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद ताला खोला गया।