पुलिस चौकी ज्यौडियां में रखे चोरी के गैस सिलिंडर।
- फोटो : jyodian news
ज्यौड़ियां। पुलिस चौकी ज्यौड़ियां ने चार महीने बाद गैस एजेंसी चक्क मलाल से चोरी हुए एलपीजी सिलिंडर चोरी का मामला सुलझा लिया है। बता दें कि 11 दिसंबर 2025 की रात शहीद सुबेदार बहादुर सिंह गैस एजेंसी के बाहर खड़े ट्रक से 70 खाली सिलिंडरों को चोरी कर लिया गया था।, जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही थी। गैस एजेंसी के मालिक की तरफ से इसकी रिपोर्ट ज्यौड़ियां पुलिस चौकी में दी गई थी। पुलिस की तरफ से जांच के दौरान एक संदिग्ध जाकिर हुसैन निवासी कोटली मियां फतेह, आरएस पुरा (वर्तमान निवासी गुज्जर बस्ती बेलिचराना जम्मू) को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली और उस स्थान का खुलासा किया जहां चोरी के सिलिंडर छुपाए गए थे। उसके खुलासे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 50 एलपीजी सिलिंडर बरामद किए। सिलिंडरों को ले जाने के लिए चोरों की तरफ से इस्तेमाल को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।