फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ग्राम चौपाल में वीबी-जी-राम-जी और केंद्रीय बजट के प्रावधानों पर चर्चा

Tue, 10 Feb 2026 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
फोटोखौड़ आयोजित चौपाल के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता! संवाद
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के मंडल खौड़ में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक ग्राम चौपाल का आयोजन किया। ग्राम चौपाल के दौरान वीबी-जी-राम-जी और केंद्रीय बजट 2026 के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल खौड़ के अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने की। इस मौके पर डीडीसी उपाध्यक्ष जिला जम्मू सूरज सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर सूरज सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और मजबूत आधारभूत ढांचे के माध्यम से विकसित भारत की दिशा में ये दोनों अहम कदम हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कुलदीप राज, जिला महामंत्री शक्ति सिंह, किसान जिला मोर्चा अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, सिकंदर सिंह, वरिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेश शर्मा, कुलवंत सिंह, सुग्रीव सिंह, संजय मन्हास, अनूप सिंह, पूर्व सरपंच पठान सिंह, पूर्व सरपंच व पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वर्ण सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें