ज्यौड़ियां में गति अवरोधक को हटाते नपा कर्मचारी।
- फोटो : jyodian news
ज्यौड़ियां। वार्ड 2 की गली नंबर एक में हनुमान मंदिर के पास बनाया गया गति अवरोधक लोगों के विरोध केबाद हटा दिया गया। लोक निर्माण विभाग की तरफ से स्थापित किए गए गति अवरोधक को लेकर वार्ड के लोगों में कुछ दिनों से विवाद बना हुआ था। इस पर कार्रवाई करते हुये सोमवार को नगरपालिका ज्यौड़ियां ने हटा दिया। इस गति अवरोधक को हटाने के लिए वार्ड के लोगों की तरफ से एसडीएम अखनूर को एक लिखित में पत्र भी सौंपा गया था।