फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पाइपें डालने के लिए उखाड़ी गई गलियों को नहीं हुई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। जलशक्ति मिशन के तहत पाइपें डालने के लिये उखाड़ी गई गलियों की मरम्मत नहीं किए जाने पर ज्यौड़ियां कस्बे के लोगों ने रोष जताया है। कस्बा निवासी पंडित संजय कुमार शर्मा, पब्लिक ज्वाइंट एक्शन छंब ज्यौड़ियां के अध्यक्ष अमृत भूषण बाबा भारती, पूर्व पार्षद पीडी शर्मा आदि ने बताया कि आज से लगभग एक माह पहले केंद्र सरकार की तरफ से जारी जलशक्ति विभाग की हर घर जल मिशन योजना के तहत पाइपों को बिछाने के लिए कस्बे की सभी गलियों तथा सड़कों को उखाड़ा गया है। पाइपों को बिछाने से पहले हमें ठेकेदार ने आश्वासन दिया था कि पाइपों के बिछाने के तुरंत बाद ही सभी उखाड़ी गई गलियों तथा सड़कों की मरम्मत की जाएगी। ज्यौड़ियां कस्बे के लोगों ने बताया कि उखाड़ी गई सभी गलियों तथा सड़कों पर चलना बहुत ही मुश्किल हो गया। वाहनों को चलाना दूर की बात, पैदल तक चलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने जलशक्ति विभाग तथा उक्त ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र गलियों तथा सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें