ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के मंडल खौड़ की पंचायत-बकोर में वरिष्ठ नागरिक योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आयोजन में जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रेखा महाजन, चिकित्सा प्रकोष्ठ राज्य संयोजक और कार्यक्रम के राज्य सह प्रभारी पुनीत महाजन, जिला महासचिव शक्ति भगत, जिला कार्यक्रम के इंचार्ज प्रदीप चौधरी मौजूद रहे।