ज्यौड़ियां। प्लासर बिरादरी (ब्याल) की दो दिवसीय अर्धवार्षिक मेल मां दाती जलारी जी के पवित्र देव स्थल गांव कोट जागीर (पौनी) में 11 जून को आयोजित की जाएगी। बिरादरी के अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। हवन और यज्ञ का शुभारंभ 11 जून को सुबह 11 बजे से होगा। इसके बाद भंडारा चलेगा।