ज्यौड़ियां। खौड़ तथा ज्यौड़ियां के कंडी तथा मैदानी क्षेत्र के किसानों के लिए बारिश वरदान साबित हुई। बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है।
किसानों के अनुसार इस सीजन में बारिश कम होने से फसल सूख रही थी। अब बारिश हो जाने से मैदानी क्षेत्रों में गेहूं, सरसों की फसल तथा मवेशियों के लिए चारा अच्छा हो जाएगा।