फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पाकिस्तान से लाए गए ज्यौड़ियां के हर्ष नागोत्रा के शव का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पाकिस्तान से लाए गए ज्यौड़ियां निवासी हर्ष नागोत्रा के शव का रविवार सुबह साढ़े 10 बजे न्यू प्रताप नहर के किनारे मोक्षधाम पोठा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा में क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मुखाग्नि छोटे भाई शिवम नागोत्रा ने दी।
विज्ञापन

अंतिम यात्रा में एसएसपी मोहन लाल भगत, किसान एडवाइजरी बोर्ड के पूर्व वाइस चेयरमैन दलजीत सिंह भाऊ, भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नरेंद्र सिंह भाऊ, समाजसेवी डॉक्टर पुरुषोत्तम भगत, जगदीश राज भगत, पुलिस चौकी प्रभारी ज्यौड़िया सुजीत सिंह, पब्लिक ज्वाइंट एक्शन ज्यौड़िया के अध्यक्ष अमृत भूषण बाबा भारती, बार एसोसिएशन अखनूर के प्रधान एडवोकेट यशकरण सिंह भाऊ, ब्राह्मण सभा खौड़ के प्रधान चुन्नी लाल शर्मा, पूर्व चेयरमैन नपा खौड़ डिप्टी राम, जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के ब्लॉक खौड़ के प्रधान विजय कुमार शर्मा सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
-मां अपने बेटे को उठने को कहती रही
हर्ष के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। माता संतोष देवी बेसुध हालत में बेटे को उठने को कहती रही। हर्ष के पिता सुभाष चंद्र को भी लोगों ने संभाला हुआ था। उन्होंने क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी लोगों ने दुख की घड़ी में उनका साथ दिया। उनके प्रयासों से ही बेटे का शव पाकिस्तान से यहां पहुंचा। उन्होंने सहयोग के लिए भारतीय सेना तथा बीएसएफ का धन्यवाद किया। बताया कि सरकार और सेना के प्रयासों से ही बेटे का शव डेढ़ माह बाद पाकिस्तान से घर पहुंचा।
विज्ञापन

ये है मामला
बता दें, हर्ष 11 जून को ज्यौड़ियां के बकोर क्षेत्र में चिनाब नदी में बह गया था। उसका शव पाकिस्तान के सियालकोट की नहर से मिला था। वहां उसके शव को दफना दिया गया था। एक महीने बाद हर्ष के शव को सियालकोट में दफनाए जाने का पता चला था। इसके बाद परिजनों ने केंद्र सरकार और सेना से बेटे के शव को वापस लाने की गुहार लगाई थी। इस मामले में सांसद जुगल किशोर शर्मा भी नई दिल्ली में विदेश मंत्री से मिले थे और परिजनों की तरफ से दिए गए पत्र को उन्हें सौंपा था। पाकिस्तानी रेंजरों ने शनिवार शाम सवा छह बजे के करीब सुचेतगढ़ बॉर्डर से हर्ष का शव बीएसएफ को सौंपा था। परिजन शव को लेकर एंबुलेंस के जरिये घर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें