फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तेज रफ्तार बाइक फिसलने से युवक की मौत

Mon, 18 May 2026 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सड़क पर फिसलने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अखनूर तहसील के गंडारवां टांडा का रहने वाला मोहम्मद रफीक पुत्र मोहम्मद याकूब बाइक पर अखनूर से मांडा की ओर से जा रहा था। शाम को करीब 7:30 बजे मिलिट्री हॉस्पिटल मांडा अखनूर के पास तेज रफ्तार के कारण चालक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अखनूर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें