फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में कांग्रेस की बैठक, विस चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार की वकालत की

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कांग्रेस पार्टी की रविवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला जम्मू ग्रामीण कांग्रेस के उपाध्यक्ष और अखनूर विधानसभा के प्रभारी कुलदीप शर्मा ने की। बैठक में लगभग 100 कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए, जो विधानसभा चुनावों में स्थानीय उम्मीदवार की वकालत कर रहे थे।
विज्ञापन


बैठक में विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त एडीसी अशोक कुमार भगत उपस्थित थे। भगत ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की अपनी मंशा व्यक्त की। उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि वह और अन्य लोग जल्द ही कांग्रेस राज्य अध्यक्ष विकार रसूल वानी और कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला की उपस्थिति में पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वह उम्मीदवार बनने नहीं आए हैं बल्कि कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आजादी की लड़ाई में अपार योगदान रहा है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा वह कांग्रेस क्या मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


पार्टी के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभु सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से युद्ध स्तर पर काम करने का आह्वान किया, घर-घर जाकर प्रचार करने और कांग्रेस पार्टी के लिए समर्थन को जुटाने पर जोर दिया।
विज्ञापन



कुलदीप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा काल मे महंगाई, बेरोजगारी, राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदलने, संपत्ति, बिजली और पानी के करों के नाम पर जनता के शोषण जैसे मुद्दों को उठाकर चुनाव लड़ेगी। रविवार को हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में सभी वक्ताओं ने कांग्रेस के बड़े नेता तारा चंद की जगह अखनूर में स्थानीय नेता को चुनाव लड़ाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें