रियासी। नगर में स्थित ऑल हार्डवेयर, पेंट, सैनिटरी और प्लाईवुड शॉप एसोसिएशन की तरफ से गर्मियों की छुट्टियां घोषित की गई। रियासी नगर और आसपास के इलाकों की दुकानों को 17 से 21 जून तक बंद रखने का फैसला किया गया। सभी दुकानें आने वाले सोमवार 22 जून को खुलेगी। एक ज्ञापन पत्र सभी को बांटते हुए कहा गया कि अगर कोई दुकानदार आदेशों की उल्लंघना करते हुए पाया गया तो उस पर जुर्माना किया जाएगा। सभी को आदेश की कॉपी भी जारी की गई है। संवाद