फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ट्रैक्टर खेत में पलटा, 20 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर के गोलद क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर के खेत में पलट जाने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद अतीक पुत्र मोहम्मद मजीद निवासी गांव गोलद रीलां मेंढर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम मेंढर गोलद में एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों और परिजनों ने घायल चालक को तत्काल उपजिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलित्ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें