पुंछ। सुरनकोट पुलिस ने 11.71 ग्राम चरस और 4.82 ग्राम गांजा के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोहम्मद रफी निवासी बेरहमगला के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सुरनकोट थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।